आइसक्रीम खाई और सीतापुर में 30 बच्चे हुए बीमार

 सीतापुर के सिधौली में आइसक्रीम खाकर 30 बच्चे बीमार हो गए |सभी को सिधौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है| अधिकांश की हालात ठीक बतायी जा रही है, लेकिन कुछ की हालात अभी भी खराब है, इलाज  किया जा रहा है| 


डॉक्टर्स का कहना है हालात ज़्यादा खराब होने पर सीतापुर या फिर लखनऊ भी रेफर किया जा सकता है| लोगों के मुताबिक मामला मनुआ गांव का है। यहां आइसक्रीम वाला आइसक्रीम बेच रहा था। आइसक्रीम विक्रेता भी मनुआ गांव का ही रहने वाला है। गांव के ज़्यादातर बच्चों ने आज ईद के मौके पर आइसक्रीम खाई जिससे फ़ूड पोइजनिंग हो गया और बच्चे उसके शिकार हो गए | अटरिया पुलिस ने आइसक्रीम विक्रेता को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।