कृषि वैज्ञानिक डॉ. यादवेंद्र  को मिला आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट एवॉर्ड इन कॉरपोरेट

लखनऊ/सुल्तानपुर - डबलिंग फार्मर्स इनकम फॉर सस्टेनेबल एंड हॉर्मोनियसएग्रीकल्चर 2022 (दिशा 2022) पांचवे राष्ट्रीय सेमिनार में हैदराबाद के सिड्स कंपनी में चावल वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत कृषि वैज्ञानिक डॉ यादवेंद्र कुमार को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड इन कॉरपोरेट अर्थात कॉरपोरेट में उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल  विश्वविद्यालय से जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला तथा पर्यावरण विभाग के शिक्षक डॉ सुधीर उपाध्याय को यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड दिया गया।


दिशा 2022 के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार 11 जून से 12 जून 2022 तक किया गया। सेमिनार का आयोजन कमला नेहरू भौतिक और सामाजिक विज्ञान संस्थान सुल्तानपुर , उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुआ। उक्त सेमिनार में वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो . निर्मला एस मौर्य, उत्तर प्रदेश, लोक सेवा आयोग प्रयागराज के सदस्य प्रो. एच पी सिंह, आई आई एम उदयपुर के प्रो राजेश शुक्ल, आई आई आर आर के प्रधान वैज्ञानिक प्रो. बिजेंद्र सिंह परिहार , सी आर डी जी के अध्यक्ष प्रो बी एन सिंह एवं के एन आई पी एस एम के प्राचार्य प्रो आलोक सिंह सहित देश भर से आए तमाम कृषि वैज्ञानिक, शिक्षा विद,वैज्ञानिक शिक्षाविद एवं शोधार्थियों ने शिरकत की इस सेमिनार का मूल उद्देश्य था कि भारतीय किसानों की आय को दो गुनी कैसे किया जाए प्रधानमंत्री का यह दृष्टिकोण की किसानों की आय को दोगुनी हो इसका अमलीजामा पहनाने में योगदान देने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से कृषि विभाग से जुड़े सभी पहलुओं पर विज्ञानियों एवं विद्वानों ने विस्तृत चर्चा कर अपने अपने शोध को प्रस्तुत किया।